Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -11-May-2022

बड़े बुजुर्ग ज्ञान का अनंत सरोवर है।

संस्कृति और सभ्यता की धरोहर है।


देना सम्मान उनके हिस्से का सदा,

प्रेम से देते जो आशीर्वाद मनोहर है।


हो जाएँ गर वो लाचार ढलती उम्र में,

तो बनना उनके तुम्हें सच्चा रहबर है।


कभी तो सुनाएँगे सदियों पुरानी दास्तान,

कभी भूल जाते बात कोई झुंझलाकर है।


उनकी नादानियों पर कभी मत सुनाना,

गलतियां माफ़ करी जिन्होंने जीवनभर है।


उनकी कही बातें बरसती हैं बनके दुआएँ,

क्यूंकि सुनता उनकी बात पास बैठ ईश्वर है।



   56
15 Comments

Reyaan

13-May-2022 07:40 PM

Very nice 👍🏼

Reply

Seema Priyadarshini sahay

12-May-2022 06:57 PM

बहुत खूबसूरत

Reply

Haaya meer

12-May-2022 06:35 PM

Very nice

Reply